सत्रहवीं ओडिशा विधानसभा का पहला सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा
भुवनेश्वर, शनिवार, 06 जुलाई 2024। ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के अभिभाषण के साथ 17वीं ओडिशा विधानसभा का पहला सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा और यह 13 सितंबर तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से शुक्रवार को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में 22 जुलाई को चर्चा शुरू होगी और 24 जुलाई को समाप्त होगी। ओडिशा विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव भी 24 जुलाई को होगा। अधिसूचना के अनुसार, वित्त विभाग का भी प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी 25 जुलाई को वर्ष 2024-25 के लिए राज्य की भाजपा सरकार का पहला वार्षिक बजट पेश करेंगे। ओडिशा की 147 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 78, बीजू जनता दल (बीजद) के 51 और कांग्रेस के 14 सदस्य हैं। इसके अलावा, तीन निर्दलीय और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का एक विधायक है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
