धनखड़ ने दी रथयात्रा की शुभकामनाएं
नई दिल्ली, रविवार, 07 जुलाई 2024। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पुरी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं दी हैं और सभी की सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की है। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने रविवार को यहां एक संदेश में यह जानकारी दी। श्री धनखड़ ने कहा कि श्री जगन्नाथ रथयात्रा का भारत'' में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। इसकी जड़ें प्राचीन भारतीय परंपराओं में मिलती हैं जो भक्ति, एकता और समृद्ध धरोहर को परिलक्षित करती है। उन्होंने कहा, 'रथयात्रा के इस पवित्र अवसर पर मेरी शुभकामनाएं। भगवान जगन्नाथ हमें स्वास्थ्य, प्रसन्नता और आध्यात्मिक संतुष्टि का आशीर्वाद दें।'
Similar Post
-
अमेरिकी बैंड ‘गन्स एन’ रोजेज’ 17 नवंबर को असम के गुवाहाटी में प्रस्तुति देगा
गुवाहाटी, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। मशहूर अमेरिकी हार्ड रॉक बैंड ...
-
भारत, जापान तोक्यो में 2+2 मंत्रिस्तरीय बातचीत करेंगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। भारत और जापान इस हफ्ते तोक्य ...
-
‘शीश महल’ को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा यमुना प्रदूषण से ध्यान भटकाने की कोशिश : आप
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवा ...
