कार ट्रक से टकराई, पिता-पुत्री की मौत, सात घायल
जयपुर, रविवार, 07 जुलाई 2024। राजस्थान के अजमेर जिले के बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे कार सवार व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत हो गई जबकि चालक सहित सात अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि हादसा जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किशनगढ़ में बांदरसिंदरी थाना इलाके के पाटन में हुआ। उसने बताया कि कार सवार लोग सीकर के खाटू श्याम मंदिर में पूजा अर्चना कर लौट रहे थे। थानाधिकारी पारूल यादव ने बताया कि हादसे में कार सवार किशनगढ़ के यूआईटी कॉलोनी निवासी रवि सिन्धी (35) और उसकी डेढ़ साल की बेटी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में रवि की पत्नी पूनम (34), बड़ी बेटी साक्षी (9), उसकी मां पुष्पा (58), अजमेर निवासी मुकेश (38), मुकेश की पत्नी भूमिका (37), उनकी बेटी रवीना (14) और कार चालक जितेन्द्र (32) घायल हो गए। उन्होंने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Similar Post
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
-
विहिप ने अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर की कार्रवाई का स्वागत किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने ...
