बेगूसराय में कार और ऑटो रिक्शा की टक्कर में पांच लोगों की मौत , तीन घायल
बेगूसराय, मंगलवार, 09 जुलाई 2024। बिहार में बेगूसराय जिले के एफसीआई थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह कार और ऑटो रिक्शा के बीच हुयी टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार लोग हाथीदह से जीरोमाइल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रतन चौक पर तेज रफ्तार कार ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गये। घायलों का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। सूत्रों ने बताया मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है।शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
