ब्रिक्स संसदीय मंच की बैठक में भाग लेने के लिए रूस रवाना हुए बिरला
नई दिल्ली, बुधवार, 10 जुलाई 2024। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बुधवार को ब्रिक्स संसदीय मंच की बैठक में भाग लेने लिए रूस रवाना हो गये। गौरतलब है कि रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में 11 और 12 जुलाई को ब्रिक्स संसदीय मंच की बैठक होने वाली है, जिसमें श्री बिरला भारतीय संसदीय दल का नेतृत्व कर रहे हैं। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर श्री बिरला से मुलाकात की। इस दौरान लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने भी उनसे मुलाकात की। भारतीय संसदीय दल में श्री बिरला के अलावा श्री हरिवंश, राज्यसभा सदस्य शंभू शरण पटेल और लोकसभा अध्यक्ष के विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) राजीव दत्ता शामिल हैं। बिरला सम्मेलन के दौरान अन्य देशों की संसद के अध्यक्षों से वार्ता करेंगे। साथ ही सम्मेलन से जुड़े विषयों पर भारत का पक्ष रखेंगे। श्री बिरला यात्रा के दौरान माॅस्को में भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात करेंगे।
Similar Post
-
लालकिला कार बम विस्फोट मामले में एनआईए ने 10 आरोपियों के खिलाफ 7500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की
नई दिल्ली, बुधवार, 14 मई 2026। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने ल ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
