प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने ब्राजीलियाई न्यायाधीश का स्वागत किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 11 जुलाई 2024। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ ने बृहस्पतिवार को ब्राजील के न्यायाधीश एंतोनियो हर्मन बेंजामिन का स्वागत किया तथा उन्हें ‘‘भारत का अच्छा मित्र’’ बताया। न्यायमूर्ति बेंजामिन भारत की यात्रा पर आए हैं। उन्होंने सीजेआई तथा उच्चतम न्यायालय के दो अन्य न्यायाधीशों के साथ मंच साझा किया तथा न्यायिक प्रक्रियाएं देखीं। न्यायमूर्ति बेंजामिन का जुलाई में ब्राजील के उच्चतम न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनना तय है। सीजेआई ने वकीलों तथा अदालत कक्ष में उपस्थित वादियों से उनका परिचय कराते हुए कहा, ‘‘यह भारत के अच्छे मित्र हैं… यह जल्द ही ब्राजील के उच्चतम न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश के तौर पर 22 जुलाई को पदभार संभालने जा रहे हैं। हमें खुशी हैं कि वह हमारे साथ मौजूद हैं।’’ प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड ने कहा कि न्यायमूर्ति बेंजामिन एक प्रतिष्ठित विद्वान हैं जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काफी काम किया है। भारत की यात्रा के दौरान न्यायाधीश बेंजामिन जम्मू कश्मीर भी गए।
Similar Post
-
पंजाब में बीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे गये
जालंधर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीम ...
-
केरल कांग्रेस (जे) को सरकार में पी. जे. जोसेफ को उचित सम्मान मिलने की उम्मीद : मॉन्स जोसेफ
कोट्टायम, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। केरलम सरकार में जल संसाध ...
-
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली मेट्रो ने 12 स्टेशन बंद किए गए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) और कुछ छ ...
