बंगाल में ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर में छह लोगों की मौत
कोलकाता, शनिवार, 13 जुलाई 2024। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार की रात ट्रक से भिड़ंत के बाद एंबुलेंस में सवार एक परिवार के चार सदस्यों समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार पास के अस्पताल में उपचाराधीन गंभीर रूप से घायल दो लोगों की पहचान की अभी पुष्टि नहीं हुई है। एम्बुलेंस से अपर्णा बेग नाम के मरीज को खिरपई के एक अस्पताल से मेदीनपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाते समय केशपुर से गुजरने वाले पंचमी राजकीय राजमार्ग के पास यह दुर्घटना हुई।
अधिकारी ने शनिवार को ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘‘मरीज के परिवार के सदस्यों और चालक समेत आठ लोगों को ले जा रही एंबुलेंस सीमेंट की बोरियों से लदे एक ट्रक से टकरा गई। छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मरीज समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।’’ अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान अपर्णा की मां अनिमा मलिक, उनके पति श्यामपदा बाग, चाचा श्यामल भुनिया और चाची चंदना भुनिया के रूप में की गई है, जबकि दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
Similar Post
-
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवा ...
-
मणिपुर को इतनी सुरक्षा की जरूरत थी:दिल्ली में प्रदर्शनों के मद्देनजर पुलिस तैनाती पर तृणमूल का तंज
कोलकाता, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुण ...
-
अदालत ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय ...
