हिमाचल के कई स्थानों पर हल्की बारिश, 15 सड़कें बंद
शिमला, शनिवार, 13 जुलाई 2024। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने के कारण राज्य में 15 सड़कें बंद हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार शाम से बैजनाथ में 32 मिलीमीटर, धर्मशाला में 22.6 मिमी, जुब्बड़हट्टी में 21.5 मिमी, मनाली में 20 मिमी, कांगड़ा में 19.2 मिमी, जोगिंदरनगर में 19 मिमी, सलोनी में 18.3 मिमी, पंडोह में 15.5 मिमी और पालमपुर में 14.4 मिमी बारिश हुई। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद मंडी में आठ, शिमला में चार और कांगड़ा जिलों में कुल 15 सड़कें बंद हैं, जबकि 47 ट्रांसफार्मर काम नहीं कर रहे हैं। मौसम विभाग कार्यालय ने 19 जुलाई तक, अगले छह दिनों के लिए ‘आरेंज अलर्ट’ जारी कर अलग-अलग स्थानों पर आंधी और वज्रपात की चेतावनी दी है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
