असम में ढाई करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
गुवाहाटी, रविवार, 14 जुलाई 2024। पुलिस ने यहां ढाई करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। असम पुलिस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) प्रणबज्योति गोस्वामी ने बताया कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर गुवाहाटी में अभियान चलाया और मादक पदार्थ को जब्त कर लिया।
उन्होंने बताया, ‘‘सूचना मिली थी कि बारपेटा के दो तस्कर मादक पदार्थों को अवध असम एक्सप्रेस में दीमापुर से निचले असम तक ले जाएंगे। सूचना के आधार पर तस्करों को गुवाहाटी के कटहबारी में उनके किराए के आवास से पकड़ा गया।’’ सीपीआरओ ने बताया कि दोनों तस्करों के पास से पुलिस ने 308 ग्राम हेरोइन जब्त की। उन्होंने बताया, ‘‘दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आवश्यक कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।’’ वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि मामले को लेकर जांच जारी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए मादक पदार्थ की कुल कीमत लगभग 2.46 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
