कांग्रेस का महंगाई को लेकर मोदी पर तीखा हमला
नई दिल्ली, सोमवार, 15 जुलाई 2024। कांग्रेस ने महंगाई को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब का निवाला छीनकर अपने दोस्तों को देते हैं इसलिए महंगाई से पीड़ित गरीब की तकलीफ से उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता। पार्टी ने कहा ''जनता पर 'महंगाई मैन' मोदी का चाबुक फिर चला। थोक महंगाई दर ने एक साल चार महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और सब्जियों से लेकर खाने की वस्तुओं में बेतहाशा महंगाई दर्ज हुई है। कांग्रेस ने आवश्वयक वस्तुओं की महंगाई का आंकड़ा देते हुए ट्वीट कर आज कहा ''खाद्य वस्तुओं की महंगाई 8.68 प्रतिशत बढ़ी है जबकि दालों की महंगाई 21.64 प्रतिशत और सब्जियों की महंगाई 38.76 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है। सब्जियों में सबसे महंगा प्याज चल रहा है और इस बारे में पार्टी ने कहा, ''प्याज की महंगाई दर 93.35 प्रतिशत है जबकि आलू की महंगाई दर 66.37 प्रतिशत और फलों की महंगाई 10.14 प्रतिशत बढ़ गई है। पार्टी ने श्री मोदी को महंगाई के जिम्मेदार बताया और कहा “नरेन्द्र मोदी को गरीबों की तकलीफ से कोई फर्क नहीं पड़ता। वे गरीबों के मुंह से निवाला छीनकर अपने अमीर दोस्तों को मौज करवा रहे हैं।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
