डूसू की समिति ने तोड़फोड़ मामले में उपाध्यक्ष को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव पारित किया
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जुलाई 2024। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की कार्यकारी समिति ने दूसरे पदाधिकारियों के कार्यालयों में तोड़फोड़ के आरोप में उपाध्यक्ष अभि दहिया को पद से हटाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है। डूसू ने एक बयान में कहा कि प्रस्ताव अंतिम निर्णय के लिए केंद्रीय परिषद के साथ-साथ विभिन्न छात्र संघों के अध्यक्षों के समक्ष रखा जाएगा। दहिया की ओर से इस मामले पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मंगलवार को हुई 11 निर्वाचित सदस्यों की बैठक में रविवार को छात्र संघ कार्यालय में तोड़फोड़ में शामिल होने के आरोप में दहिया को सर्वसम्मति से पद से हटाने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े डूसू के उपाध्यक्ष तुषार डेढ़ा ने प्रस्ताव पेश किया था।
एबीवीपी ने रविवार को आरोप लगाया था कि दहिया समेत कांग्रेस से जुड़े नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के सदस्यों ने नॉर्थ कैंपस में डूसू कार्यालय में तोड़फोड़ की थी। एनएसयूआई ने आरोपों से इनकार किया और एबीवीपी पर दहिया के कार्यालय में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने सोमवार को आरोपों की जांच के लिए प्रॉक्टर रजनी अब्बी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की। समिति को सात दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
