भगवान जगन्नाथ के ‘स्वर्ण भेष’ आयोजन से पहले पुरी में कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था
पुरी, बुधवार, 17 जुलाई 2024। ओडिशा के पुरी में भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के ‘स्वर्ण भेष’ आयोजन से पहले सुरक्षा के कड़े बंदोबस्द किए गए हैं। बुधवार शाम से प्रारंभ होने वाले इस आयोजन में तीनों देवी-देवताओं की मूर्तियों को सोने से बने कपड़े पहनाकर इन्हें रथों पर विराजमान कराया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। करीब 15 लाख लोगों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि शहर में करीब 5,700 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। तीनों रथों को 12वीं सदी के मंदिर के ‘सिंहद्वार’ के सामने खड़ा किया गया है और करीब 208 किलोग्राम सोने के आभूषणों से सजी देवताओं की मूर्तियां इन पर विराजमान कराई जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालु शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक स्वर्ण पोशाक में सजे देवी-देवताओं के दर्शन कर सकेंगे। पुलिस ने कहा, ‘‘जरूरत पड़ने पर पुलिस 24घंटे उपलब्ध है।’’
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
