माकपा सांसद ने पलक्कड़ रेलवे मंडल को विभाजित करने के खिलाफ रेल मंत्री को पत्र लिखा
नई दिल्ली, गुरुवार, 18 जुलाई 2024। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सांसद जॉन ब्रिटास ने बृहस्पतिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर नया मैंगलोर मंडल बनाने के लिए पलक्कड़ रेलवे मंडल को विभाजित करने की कथित योजना पर चिंता व्यक्त की है। केरल से राज्यसभा सदस्य ब्रिटास ने कहा कि इस कदम से राज्य के रेलवे बुनियादी ढांचे और व्यापक सामाजिक-आर्थिक ढांचे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ब्रिटास ने कहा, “मौजूदा पलक्कड़ मंडल से अलग कर नया मैंगलोर मंडल बनाने का प्रस्ताव केरल के खिलाफ एक बड़ी साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है और यह कदम न तो आर्थिक तर्क से उचित है और न ही प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए जायज़ है।”
उन्होंने कहा कि पलक्कड़ मंडल दक्षिण रेलवे नेटवर्क का अहम घटक है और यह यात्रियों की संख्या तथा राजस्व जुटाने में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। सांसद ने इस प्रस्ताव और मई 2024 में दक्षिण रेलवे के प्रेस वक्तव्य के बीच विरोधाभास की ओर भी ध्यान दिलाया, जिसमें पलक्कड़ मंडल में बदलाव की किसी भी योजना से इनकार किया गया था। ब्रिटास ने रेलवे मंत्री से आग्रह किया कि वह पलक्कड़ मंडल को विभाजित कर नया मैंगलोर मंडल बनाने की तथाकथित योजना पर फिर से विचार करने और इसे रोकने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें।
Similar Post
-
कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए अलग हुए नेताओं को फिर एकजुट होना चाहिए: राउत
पुणे, शनिवार, 13 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने शनिव ...
-
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर तलाशी, तृणमूल ने 'राजनीतिक प्रतिशोध' का आरोप लगाया
कोलकाता, शनिवार, 13 जून 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय बल ...
-
निर्मला सीतारमण ने उडुपी के श्रीकृष्ण मठ में पूजा-अर्चना की
उडुपी (कर्नाटक), शनिवार, 13 जून 2026। केंद्रीय वित्त मंत्री निर् ...
