प्रदेश के 65 लाख किसानों को 650 करोड़ रूपये सीधे खातों में हस्तान्तरित किये- सहकारिता मंत्री
जयपुर, शुक्रवार, 19 जुलाई 2024। सहकारिता मंत्री श्री गौतम कुमार ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के 65 लाख किसानों को 650 करोड़ रूपये का लाभ सीधा खातों में हस्तांतरित किया गया। उन्होंने सदन में आश्वस्त किया कि राज्य सरकार के संकल्प पत्र की सभी घोषणाओं को पूरा किया जाएगा। सहकारिता मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पहली बार पीएम-किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के खातों में राशि का सीधा हस्तान्तरण किया है।
इससे पहले विधायक श्री मनीष यादव के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सहकारिता मंत्री ने बताया कि पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत किसानों के लिए देय वित्तीय सहायता राशि को प्रति परिवार 6 हजार से बढ़ाकर 8 हजार रूपये वार्षिक करने की घोषणा की गयी है। इस क्रम में ‘‘मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना’’ के तहत प्रथम किश्त के रूप में 1000 रूपये की राशि लाभार्थियों के सीधे ही बैंक खातों में अंतरित की गयी है। उन्होंने बढ़ी हुई राशि का भुगतान वर्तमान सरकार के गठन के समय से करने एवं किसानों को शेष राशि का एक मुश्त भुगतान करने के संबंध में कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव विभाग स्तर पर विचाराधीन नहीं है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
