राजस्थान : रिश्वतखोरी के मामले में अग्निशमन अधिकारी सहित दो लोग गिरफ्तार
जयपुर, शनिवार, 20 जुलाई 2024। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत लेने के दो अलग-अलग मामलों में अग्निशमन के एक अधिकारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक बयान में यह जानकारी दी गयी। ब्यूरो ने एक बयान जारी कर बताया कि नागौर जिले में अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात जयप्रकाश और भरतपुर नगर निगम कार्यालय में अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार जाट को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। बयान के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी तकनीकी सहायक जयप्रकाश बिजली कनेक्शन की फाइल पास करने की एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत मांग कर उन्हें परेशान कर रहा था।
एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी जयप्रकाश को 20 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बयान के मुताबिक, दूसरे मामले में आरोपी अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार जाट पेट्रोल पंप की फायर ‘एनओसी’ जारी करने की एवज में शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। बयान में बताया गया कि टीम ने शनिवार को आरोपी अरुण कुमार को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बयान के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
