दिल्ली को केंद्रीय करों के उसके हिस्से के रूप में एक पैसा नहीं दिया गया : आतिशी
नई दिल्ली, मंगलवार, 23 जुलाई 2024। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले केंद्र को करों के रूप में 2.32 लाख करोड़ रुपये का भुगतान करने के बावजूद केंद्रीय बजट के केंद्रीय करों में दिल्ली को उसके हिस्से के रूप में एक पैसा भी नहीं मिला है। आतिशी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए बजटीय आवंटन की मांग की थी लेकिन उसे केंद्र से एक भी पैसा नहीं मिला है। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता ने कहा, ‘‘दिल्ली देश की वृद्धि का इंजन है। वह केंद्र को आयकर के रूप में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक और केंद्रीय जीएसटी के रूप में 25,000 करोड़ रुपये का भुगतान करती है। केंद्र को 2.32 लाख करोड़ रुपये का कर देने के बावजूद दिल्ली महज 20,000 करोड़ रुपये मांग रही थी जो कि केंद्रीय बजट का सिर्फ 0.4 प्रतिशत है। लेकिन केंद्र करों में अपने हिस्से के रूप में या एमसीडी को कोई पैसा नहीं दिया गया है।
उन्होंने भाजपा को ‘‘केंद्र में उसकी सरकार द्वारा पेश किए पिछले 11 बजट में दिल्ली के लिए किया गया एक भी काम दिखाने’’ की चुनौती दी। आतिशी ने कहा, ‘‘पिछले 11 वर्ष में केंद्र में भाजपा सरकार ने दिल्ली के लिए एक भी काम नहीं किया। केंद्रीय बजट ने दिल्ली के लोगों को दिखा दिया है कि भाजपा ने उनके लिए कुछ नहीं किया है। भाजपा नीत केंद्र सरकार ने अपने आप को बचाने के लिए यह बजट पेश किया और यह देश के लोगों के लिए नहीं है।’’
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
