महाराष्ट्र के सांगली जिले में भूकंप के झटके
सांगली, बुधवार, 24 जुलाई 2024। महाराष्ट्र के सांगली जिले में चंदोली सिंचाई बांध क्षेत्रों में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये। सिंचाई विभाग के अनुसार, भूकंप बुधवार सुबह 4.47 बजे आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 रिक्टर मापी गयी। विभाग ने बताया कि चंदौली सिंचाई बांध क्षेत्रों में बांध क्षेत्र से अतिरिक्त बाढ़ का पानी छोड़े जाने के दौरान भूकंप आया, भूकंप से क्षेत्रों में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है और सिंचाई बांध को भी कोई खतरा नहीं है। भूकंप का केंद्र इस जिले के शिराला तहसील के वर्नावती में सतह से आठ किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया था।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
