असम में 1.57 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार
मोरीगांव, बुधवार, 24 जुलाई 2024। असम के मोरीगांव जिले में बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 1.57 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन जब्त की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम ने बरचल गांव में तलाशी अभियान चलाया और एक घर से 875 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। उन्होंने बताया कि हेरोइन को साबुन के 77 डिब्बों में छिपाकर नागालैंड के दीमापुर से मोरीगांव लाया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Similar Post
-
दिल्ली के मॉडल टाउन में हल्दीराम की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉ ...
-
न्यायालय ने तेजपाल की याचिका पर गोवा पुलिस को नोटिस जारी किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने 2013 के बला ...
-
एसआईआर प्रक्रिया पर फिर से विचार हो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक ...
