राजस्थान के धौलपुर जिले में कई जगह बहुत भारी बारिश
जयपुर, बुधवार, 24 जुलाई 2024। राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते बारिश का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में धौलपुर जिले में कई जगह बहुत भारी बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर व पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्षा हुई। इस दौरान जयपुर, अलवर, बारां जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा तथा धौलपुर जिले में कहीं कहीं अति भारी वर्षा दर्ज की गयी है। इस दौरान सर्वाधिक बारिश धौलपुर के सरमथुरा में 120 मिलीमीटर व हनुमानगढ़ के गोलूवाला में 51 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस गंगानगर में दर्ज किया गया।
Similar Post
-
राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर का दौरा करेंगे: परगट सिंह
चंडीगढ़, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार ...
-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार ...
-
केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की ...
