झारखंड के रामगढ़ में दो करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त, एक गिरफ्तार
रामगढ़ (झारखंड), बुधवार, 24 जुलाई 2024। झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने एक ट्रक से लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य का लगभग 490 किलोग्राम गांजा जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि उत्तर प्रदेश पंजीकरण नंबर वाला वाहन मंगलवार देर रात रांची से हजारीबाग जा रहा था कि इसी दौरान उसे कुजू पुलिस चौकी के निकट रोका गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक की तलाशी लेकर मादक पदार्थ बरामद किया और चालक तुलसी यादव (55) को गिरफ्तार कर लिया।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
