जेल में केजरीवाल की बिगड़ती सेहत को लेकर 30 जुलाई को ‘इंडिया’ की रैली : आप
नई दिल्ली, गुरुवार, 25 जुलाई 2024। विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) 30 जुलाई को जंतर-मंतर पर एक रैली आयोजित करेगा, जिसमें तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरती सेहत का मुद्दा उठाया जाएगा। आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आम आदमी पार्टी भाजपा पर केजरीवाल को जेल में मारने की साजिश रचने का आरोप लगा रही है और उनकी चिकित्सा रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया है कि तीन जून से सात जुलाई के बीच उनका शर्करा स्तर 26 बार गिरा था।
‘इंडिया’ की घटक आप भाजपा नीत केंद्र सरकार और उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना पर केजरीवाल के जीवन से खेलने का आरोप लगा रही है। आप ने कहा, “केजरीवाल की गिरती सेहत का मुद्दा उठाने के लिए ‘इंडिया’ 30 जुलाई को जंतर-मंतर पर बड़ी रैली करेगा।” केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था और उन्हें उच्चतम न्यायालय से जमानत मिल गई है। हालांकि, वह वर्तमान में सीबीआई से जुड़े एक मामले में तिहाड़ में बंद है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
