इंडिगो का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत घटकर 2,728 करोड़ रुपये
इंटरग्लोब एविएशन का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ करीब 12 प्रतिशत घटकर 2,728.8 करोड़ रुपये रहा। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन की मूल कंपनी का एक साल पहले इसी अवधि में शुद्ध लाभ 3,090.6 करोड़ रुपये रहा था। विज्ञप्ति के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कुल आय 18.09 प्रतिशत बढ़कर 20,248.9 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 17,160.9 करोड़ रुपये थी। इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने कहा कि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में कुल आय में 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
