डीडीए के वृक्षारोपण अभियान में शामिल हुए उपराष्ट्रपति धनखड़
नई दिल्ली, शनिवार, 28 जुलाई 2024। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को यमुना नदी के किनारे असिता में वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ नामक यह वृक्षारोपण अभियान दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने चलाया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने 2022 में यमुना नदी के किनारे असिता ईस्ट परियोजना की शुरुआत की थी। इस परियोजना का मकसद बाढ़ क्षेत्र के पारिस्थितिकि तंत्र को बहाल करना और लोगों को ऐसा हरा-भरा स्थान उपलब्ध कराना है, जहां वे शुद्ध हवा में सांस ले सकें। असिता ईस्ट परियोजना 197 हेक्टेयर के दायरे में फैली हुई है। इसमें से 90 हेक्टेयर भाग डीडीए के अधिकार क्षेत्र में आता है, जबकि शेष हिस्सा उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई विभाग के अधीन है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
