नेहरू के पास दूरदृष्टि थी, भारत की प्रगति के लिए उनका नेतृत्व जरूरी था : शरद पवार
छत्रपति संभाजीनगर, शनिवार, 28 जुलाई 2024। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पास आधुनिक भारत के लिए एक दृष्टिकोण था और विभाजन के बाद देश को एकजुट रखने के लिए उनके नेतृत्व की आवश्यकता थी। यहां एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में पवार ने कहा कि देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल एक कुशल प्रशासक थे और उन्होंने किसानों तथा श्रमिक वर्ग के लिए काम किया। पवार ने कहा कि आजादी के बाद देश को एकजुट करने में पटेल का योगदान बहुत बड़ा था, क्योंकि उन्होंने रियासतों को भारत संघ में विलय करने के लिए मनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
राकांपा (एसपी) नेता ने कहा, ‘‘महात्मा गांधी दोनों नेताओं (नेहरू और पटेल) की क्षमता और उनके नेतृत्व के गुणों को जानते थे। देश की प्रगति और विकास के लिए नेहरू का आधुनिक भारत का दृष्टिकोण आवश्यक था। उनके पास देश को विश्व के केंद्रीय मंच पर ले जाने का दृष्टिकोण था। विभाजन के बाद देश को एकजुट रखने के लिए उनके नेतृत्व की आवश्यकता थी।’’ पवार ने कहा कि भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने में डॉ. बी आर आंबेडकर का योगदान और बिजली एवं जल संसाधन के क्षेत्र में उनका काम अद्वितीय था। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शेषराव चह्वाण द्वारा लिखी चार किताबों-‘नेहरू-पटेल रिलेशंस-मिथ एंड रियलिटी’, ‘डॉ. बी आर आंबेडकर-डिसपॉइन्टेड एंड डिजिल्यूशन्ड इन द इवनिंग ऑफ हिज लाइफ’, ‘कल्प्रिट्स ऑफ पार्टिशन’ और ‘90 नॉट आउट’ का विमोचन किया।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
