दिल्ली : नालों की सफाई न किए जाने के खिलाफ उपराज्यपाल सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करेगी ‘आप’
नई दिल्ली, सोमवार, 29 जुलाई 2024। आम आदमी पार्टी (आप) राष्ट्रीय राजधानी में नालों से गाद निकालने का काम कथित तौर पर पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को यहां उपराज्यपाल सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी। यह विरोध प्रदर्शन ऐसे समय में किया जा रहा है जब दो दिन पहले ओल्ड राजेंद्र नगर में भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर के भूतल में पानी भर जाने के कारण सिविल सेवा की कोचिंग ले रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गयी।
‘आप’ ने कहा, ‘‘पार्टी विधायक और पार्षद उपराज्यपाल सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे और एमसीडी आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग करेंगे। हम उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं जिन्होंने नालों से गाद निकालने का काम पूरा नहीं किया।’’ कोचिंग सेंटर हादसे के बाद दिल्ली में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे ‘हत्या’ बताया है और ‘आप’ सरकार ने दावा किया कि मौजूदा उपराज्यपाल उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं जो अपने मंत्रियों की नहीं सुनते हैं।
Similar Post
-
पंजाब में बीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे गये
जालंधर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीम ...
-
केरल कांग्रेस (जे) को सरकार में पी. जे. जोसेफ को उचित सम्मान मिलने की उम्मीद : मॉन्स जोसेफ
कोट्टायम, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। केरलम सरकार में जल संसाध ...
-
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली मेट्रो ने 12 स्टेशन बंद किए गए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) और कुछ छ ...
