वियतनाम के प्रधानमंत्री चिन्ह भारत की यात्रा पर
नई दिल्ली, बुधवार, 31 जुलाई 2024। वियतनाम के प्रधान मंत्री फ़ोम मिन्ह चिन्ह भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर मंगलवार रात भारत पहुंचे। भारत प्रवास में श्री चिन्ह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचने पर वियतनाम के प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल में सोशल मीडिया पर बताया, ''हवाई अड्डे पर विदेश राज्य मंत्री पी मार्गेरिटा ने अतिथि की अगवानी की। प्रवक्ता ने कहा कि भारत और वियतनाम आपसी विश्वास पर आधारित सभ्यतागत संबंध और दीर्घकालिक मित्रता साझा करते हैं। वियतनाम के प्रधानमंत्री की यह यात्रा हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।
Similar Post
-
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘टास्मैक’ ने 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया
चेन्नई, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक ...
-
आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अभी किसी की जान नहीं गयी : एनडीआरएफ
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडी ...
-
केरलम में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसर स्थानांतरित: माकपा
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम में विपक्षी दल माक ...
