संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के राज्यपाल के पद की शपथ ली
रांची, बुधवार, 31 जुलाई 2024। केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार को आज यहां राजभवन में झारखंड के राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई गई। झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने आज यहां राजभवन के बिरसा मंडप में एक सादे समारोह में श्री गंगवार को झारखंड के राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन , झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री रामेश्वर उरांव, शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ,पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, विधायक कल्पना सोरेन, राज्य के मुख्य सचिव एल० खियांग्ते, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी अनुराग गुप्ता, प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग वंदना दादेल समेत अन्य लोग मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि संतोष कुमार गंगवार झारखंड के राज्यपाल बनने के बाद कल रांची आये थे।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
