गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब के राज्यपाल पद की शपथ ली
चंडीगढ़, बुधवार, 31 जुलाई 2024। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को पंजाब के राज्यपाल तथा चंडीगढ़ के प्रशासक के रुप मे शपथ ली। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने राजभवन में एक समारोह में कटारिया को पद की शपथ दिलाई। 79 वर्षीय कटारिया ने हिंदी में शपथ ली। समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब के पूर्व राज्यपाल वी पी सिंह बडनोर के अलावा हरपाल सिंह चीमा तथा गुरमीत सिंह खुड्डियां समेत पंजाब के कई मंत्री भी मौजूद थे।
कटारिया से पहले बनवारीलाल पुरोहित पंजाब के राज्यपाल थे जिन्होंने फरवरी में राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। पंजाब का राज्यपाल नियुक्त होने से पहले कटारिया असम के राज्यपाल थे। उदयपुर के रहने वाले, कटारिया दो बार राजस्थान के गृह मंत्री भी रह चुके है तथा उन्होंने राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभाई है। भाजपा के दिग्गज नेता ने शिक्षा, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। आठ बार के पूर्व विधायक कटारिया फरवरी 2023 में असम के राज्यपाल बने थे।
Similar Post
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
-
राष्ट्रपति मुर्मू तीन से पांच अगस्त तक ओडिशा का दौरा करेंगी
नई दिल्ली, रविवार, 02 अगस्त 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन ...
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
