लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने ली मणिपुर के राज्यपाल पद की शपथ
इंफाल, बुधवार, 31 जुलाई 2024। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने बुधवार को मणिपुर के राज्यपाल पद की शपथ ली। यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सिद्धार्थ मृदुल ने आचार्य को पद की शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने लोगों से ‘‘खुले विचारों के साथ आगे आने और मणिपुर में शांति एवं समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए एक-दूसरे का सहयोग करने’’ का आग्रह किया। आचार्य मंगलवार को इंफाल पहुंचे और मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने उनका स्वागत किया।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
