मुख्यमंत्री शर्मा से 16वें वित्त आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
जयपुर, गुरुवार, 01 अगस्त 2024। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से गुरूवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में 16वें वित्त आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। शर्मा ने शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी सदस्यों का स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री अरविंद पनगडिया एवं सदस्य श्री अजय नारायण झा, श्रीमती एनी जॉर्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पाण्डा, डॉ. सौम्य कांति घोष एवं सचिव श्री रित्विक पाण्डे उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी एवं मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत भी मौजूद रहे।
Similar Post
-
कांग्रेस गिग कामगारों को विकास में साझेदार मानती है, उनके साथ खड़ी है : राहुल गांधी
हैदराबाद, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...
-
कांग्रेस का सरकार पर कटाक्ष: अबकी बार, एक्यूआई 400 पार
नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। कांग्रेस ने दिल्ली में वायु प ...
-
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में एक बजे तक 39.15 प्रतिशत मतदान
जयपुर, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओ ...
