राज्यपाल ने महाशिवरात्रि पर सबके कल्याण की कामना की
- "शिवोऽहम्' कार्यक्रम में भगवान शिव का अभिषेक करते हुए की पूजा अर्चना
जयपुर, रविवार, 15 फरवरी 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने रविवार को महाशिवरात्रि पर प्रज्ञा प्रवाह एवं युवा साथी संगठन द्वारा आयोजित "शिवोऽहम्' कार्यक्रम में भगवान शिव को स्मरण करते हुए सभी के मंगल की प्रार्थना की। राज्यपाल श्री बागडे ने इस दौरान भगवान शिव का अभिषेक करते हुए उनकी विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने बाद में कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव का पावन पर्व है। शिव कल्याण और मंगल से जुड़े हैं। उनका स्मरण ही हमें सर्व—कल्याण और शुभ के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने भगवान शिव से राष्ट्र की समृद्धि और संपन्नता के साथ सबकी खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने महाशिवरात्रि को भगवान शिव की साधना से जुड़ा पर्व बताते हुए कहा कि यह ध्यान, समर्पण और आंतरिक जागृति से जुड़ी हमारी संस्कृति का पावन उत्सव है। उन्होंने कहा कि शिव की अर्चना का अर्थ है, सबके कल्याण की कामना। राज्यपाल ने कार्यक्रम में शिव पूजा संग वहां आयोजित अनुष्ठान में भी भाग लिया।
Similar Post
-
हमारी प्राथमिकता राजस्व वृद्धि के साथ रोजगार का सृजन- मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ इन् ...
-
मुख्यमंत्री शर्मा ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव का किया जलाभिषेक
जयपुर, रविवार, 15 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ...
-
राज्यपाल ने महाशिवरात्रि पर सबके कल्याण की कामना की
- "शिवोऽहम्' कार्यक्रम में भगवान शिव का अभिषेक करते हुए की प ...
