मौसम विभाग ने ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की
भुवनेश्वर, गुरुवार, 01 अगस्त 2024। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा में एक और दो अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने अंगुल, ढेंकनाल, कटक, बौध, सोनपुर और संबलपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। विभाग ने बृहसपतिवार को भद्रक, बालासोर, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, झारसुगुड़ा, बारगढ़, बलांगीर, नुआपाड़ा, नयागढ़, खुर्दा, जगतसिंहपुर, सुंदरगढ़, देवगढ़, क्योंझर, मयूरभंज और कालाहांडी जिले के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा (7- 11 सेमी) की चेतावनी जारी की है। स्थानीय मौसम विभाग ने कटक शहर के कुछ इलाकों में एक या दो बार तेज बारिश होने की चेतावनी दी है। विभाग ने कहा, ‘‘इससे निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है, दृश्यता कम हो सकती है और यातायात बाधित हो सकता है।’’
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
