तेलंगाना के मुख्यमंत्री निवेश हासिल करने के लिए अमेरिका-दक्षिण कोरिया की 12 दिवसीय यात्रा पर रवाना
हैदराबाद, शनिवार, 03 अगस्त 2024। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी राज्य में औद्योगिक निवेश के उद्देश्य से शनिवार को अमेरिका और दक्षिण कोरिया की 12 दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रेड्डी शनिवार तड़के अमेरिका के लिए रवाना हो गए और वह 14 अगस्त को हैदराबाद लौटेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ उद्योग विभाग के अधिकारी भी हैं। पिछले साल दिसंबर में मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले रेड्डी ने जनवरी में स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक में भाग लिया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य के उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू रविवार सुबह अमेरिका के लिए रवाना होंगे और मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
