पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस जाने की राजनीतिक मंजूरी नहीं मिली
चंडीगढ़, शनिवार, 03 अगस्त 2024। केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम का समर्थन करने के लिए पेरिस जाने की राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार कर दिया। एक आधिकारिक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी।
राजनयिक पासपोर्ट रखने वाले मान को चार अगस्त को भारतीय हॉकी टीम के क्वार्टर फाइनल मैच के वास्ते तीन से नौ अगस्त तक के लिए पेरिस जाना था,और उन्होंने अपनी यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी मांगी थी। राज्य सरकार के सूत्र ने बताया कि केंद्र ने उन्हें यह कहते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया कि चूंकि मान को जेड-प्लस सुरक्षा मिली हुई है, इसलिए कम समय में उनके लिए सुरक्षा का प्रबंध करना संभव नहीं है।
सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय को शुक्रवार शाम को इस फैसले की जानकारी दी गई। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं को विदेश यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी लेनी होती है। मान ने शुक्रवार को भारतीय हॉकी दल को पेरिस ओलंपिक खेलों में ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी थी। भारत ने शुक्रवार को 1972 के बाद पहली बार इस मजबूत टीम को 3-2 से हराया।
Similar Post
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
-
राष्ट्रपति मुर्मू तीन से पांच अगस्त तक ओडिशा का दौरा करेंगी
नई दिल्ली, रविवार, 02 अगस्त 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन ...
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
