मुर्मु ने सुवा में फिजी के प्रधानमंत्री राबुका से बातचीत की
सुवा, मंगलवार, 06 अगस्त 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को प्रधानमंत्री सितिवनी राबुका के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए बातचीत की। श्रीमती मुर्मु फिजी की राजकीय यात्रा पर यहां आयीं हैं। राष्ट्रपति कार्यालय के और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ताओं ने ''एक्स'' पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा, ''राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज फिजी के सुवा में प्रधानमंत्री राबुका के साथ बैठक की। दोनों नेता सुवा में 100 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और भारतीय उच्चायोग के चांसरी परिसर के लिए परियोजना स्थलों के औपचारिक दस्तावेज सौंपने के गवाह बने। फिजी के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापक चर्चा की और ऐतिहासिक संबंधों को आगे बढ़ाने और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।
प्रधानमंत्री राबुका ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मु की यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई है। राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री राबुका ने संबंधित स्थलों के लिए भूमि स्वामित्व के औपचारिक दस्तावेज सौंपे गये, जिस पर क्षेत्रीय 100 बिस्तर सुपर स्पेशियलिटी कार्डियोलॉजी अस्पताल परियोजना और सुवा में भारतीय उच्चायोग, कर्मचारी आवास तथा सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण किया जाना है।
उन्होंने कहा, ''मुझे पूरा भरोसा है कि सुवा में स्थापित किए जाने वाले एक सौ बिस्तरों के सुपर स्पेशियलिटी हृदय रोग अस्पताल के निर्माण तथा हाल ही में घोषित कुछ अन्य परियोजनाओं से फिजी और प्रशांत क्षेत्र के अन्य देश के लोगों की प्राथमिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। राष्ट्रपति मुर्मु यहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक गयीं और फिजी और मानवता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती मुर्मु ने फिजी में भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया और उन्होंने भारत-फिजी मैत्री को मजबूत करने में उनके विशेष योगदान के लिए उनकी सराहना की।
Similar Post
-
मैं और सिद्धरमैया नेतृत्व मुद्दे पर आलाकमान के हर फैसले का पालन करेंगे : शिवकुमार
बेंगलुरु, रविवार, 26 अप्रैल 2026। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.क ...
-
तेलंगाना में चारमीनार एक्सप्रेस को डिब्बे के पहिये से धुआं निकलने के बाद रोका गया
हैदराबाद, रविवार, 26 अप्रैल 2026। चारमीनार एक्सप्रेस के एक डिब् ...
-
अहमदाबाद में प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगी
अहमदाबाद, रविवार, 26 अप्रैल 2026। गुजरात के अहमदाबाद में रविवार ...
