पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा में विनेश फोगाट के घर पहुंचे
चंडीगढ़, बुधवार, 07 अगस्त 2024। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को महिला पहलवान विनेश फोगाट के परिवार से मुलाकात की। मान एक रैली को संबोधित करने के लिए चरखी दादरी में थे। उन्होंने फोगाट के परिवार के सदस्यों से उनके आवास पर मुलाकात की। विनेश फोगाट को एक स्तब्ध करने वाले घटनाक्रम में महिलाओं की 50 किलो कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से पहले वजन अधिक पाए जाने के कारण बुधवार को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया। विनेश ने ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था। सुबह तक उनका कम से कम रजत पदक पक्का लग रहा था लेकिन अब वह बिना किसी पदक के लौटेंगी।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
