राहुल गांधी ने सोरेन को दी जन्मदिन की बधाई, कहा-'इंडिया' गठबंधन गरीबों के हक के लिए लड़ेगा और जीतेगा
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अगस्त 2024। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गरीबों, वंचितों एवं आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ेगा तथा जीतेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "हम उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन देश में सामाजिक न्याय, आर्थिक सशक्तिकरण और समावेशी विकास के लिए मिलकर लड़ रहा है।’’ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन शनिवार को 49 साल के हो गए।
राहुल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। देश के गरीबों, वंचितों और आदिवासियों के हक की लड़ाई, और उन पर होने वाले हर अन्याय के खिलाफ 'इंडिया' डटकर लड़ेगा और जीतेगा।" झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस और झामुमो राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं। दोनों पार्टियां झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन को पटखनी देकर राज्य में सत्ता बरकरार रखना चाहती हैं।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
