जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जारी किया कठुआ में देखे गए आतंकादियों के चित्र
जम्मू, शनिवार, 10 अगस्त 2024। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को कठुआ जिले के कुछ हिस्सों में हाल के दिनों में देखे गए आतंकवादियों के चित्र (स्केच) जारी किये हैं। कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनायत अली ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि पुलिस ने चार आतंकवादियों का स्केच जारी किये हैं, जिन्हें आखिरी बार मल्हार, बानी और सियोजधार में देखा गया था। कठुआ पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, “कार्रवाई योग्य जानकारी के लिए प्रत्येक आतंकवादी पर पांच लाख का इनाम रखा गया है। आतंकवादियों की विश्वसनीय जानकारी देने वाले किसी भी व्यक्ति को उचित पुरस्कार दिया जाएगा। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर के मछेड़ी इलाके में आठ जुलाई को एक ट्रक गश्त दल पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक समूह को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा बल और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के पाच जवान शहीद हो गये थे और अन्य कई घायल हो गये थे।
Similar Post
-
दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रु की साइबर ठगी से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया, सात गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रुपय ...
-
न्यायालय ने धनशोधन मामले में रियल्टी कंपनी के प्रवर्तक की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने घर खरीदा ...
-
गुजरात सरकार ने देवभूमि द्वारका, कच्छ, जामनगर और पोरबंदर जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया
गांधीनगर, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। गुजरात सरकार ने सोमवार को दे ...
