विदेश सचिव विक्रम मिस्री आधिकारिक यात्रा पर नेपाल पहुंचे
काठमांडू, रविवार, 11 अगस्त 2024। विदेश सचिव विक्रम मिस्री अपनी नेपाली समकक्ष सेवा लम्साल के निमंत्रण पर रविवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नेपाल पहुंचे। काठमांडू में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ''भारत के विदेश सचिव 11 से 12 अगस्त 2024 तक आधिकारिक यात्रा के लिए काठमांडू पहुंचे। नेपाली विदेश सचिव द्वारा गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के वीआईपी टर्मिनल पर नेपाली विदेश सचिव ने श्री मिस्री का स्वागत किया। यात्रा के दौरान चर्चा द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने और हाल के उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के आधार पर सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर केंद्रित रहने की उम्मीद है। भारतीय दूतावास के अनुसार इस यात्रा से पड़ोसी देशों के बीच घनिष्ठ और बहुआयामी संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है।
Similar Post
-
पंजाब में बीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे गये
जालंधर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीम ...
-
केरल कांग्रेस (जे) को सरकार में पी. जे. जोसेफ को उचित सम्मान मिलने की उम्मीद : मॉन्स जोसेफ
कोट्टायम, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। केरलम सरकार में जल संसाध ...
-
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली मेट्रो ने 12 स्टेशन बंद किए गए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) और कुछ छ ...
