निर्वाचन आयोग का दल हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचा
चंडीगढ़, सोमवार, 12 अगस्त 2024। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग का एक दल हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचा। हरियाणा विधानसभा के चुनाव इस साल के आखिर में होने हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस दल में निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू भी हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने दल के पहुंचने पर उसका स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि दल राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा करेगा। मंगलवार को निर्वाचन आयोग का दल राज्य भर में निगरानी और सतर्कता बढ़ाने के लिए प्रवर्तन एजेंसियों को दिशा-निर्देश जारी करेगा। आयोग अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, अन्य प्रशासनिक सचिवों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेगा।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
