चेन्नई पुलिस ने हिस्ट्री शीटर को किया गिरफ्तार
चेन्नई, मंगलवार, 13 अगस्त 2024। चेन्नई पुलिस पर कथित तौर पर हमला करने और भागने का प्रयास करने वाले एक कुख्यात अपराधी पर मंगलवार को पुलिस को गोली चलानी पड़ी और उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या, हमला और जबरन वसूली समेत 10 से अधिक आपराधिक मामले लंबित हैं। पुलिस टीम अपराध में इस्तेमाल किए गए एक हथियार की बरामदगी के लिए आरोपी को यहां चेटपेट के एक इलाके में ले जा रही थी, इस दौरान उसने टीम के दो पुलिस कर्मियों पर हमला किया और भागने का भी प्रयास किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसकी भागने की कोशिश को नाकाम कर दिया। टी.पी. छत्रम के रोहित राज को हमले में घायल हुए दो पुलिसकर्मियों के साथ किलपौक राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थेनी में छिपे राज को दो दिन पहले एक विशेष पुलिस दल पकड़ कर पूछताछ के लिए चेन्नई लाया था। बताया जा रहा है कि राज पर मायलापोर के एक अन्य हिस्ट्री शीटर की हत्या में शामिल होने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, एसआई कलईसेलवी को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी और संदिग्ध को पकड़ लिया।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
