औरंगाबाद में कार नहर में पलटी, पांच लोगों की मौत
औरंगाबाद, मंगलवार, 13 अगस्त 2024। बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सोन नहर में कार के पलट जाने से पांच लोगों की डूबकर मौत हो गई। दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ऋषि राज ने बताया कि कार पर सवार लोग रोहतास जिले के गुप्ताधाम में दर्शन'' पूजन करने गए थे। वहां से लौटने के क्रम में मंगलवार की सुबह उनकी कार अनियंत्रित हो गई और बारून ''दाउदनगर नहर रोड स्थित चमन बिगहा गांव के समीप नहर में जा गिरी। नहर में पानी अधिक होने के कारण कार में सवार सभी लोगों की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कार में सवार सभी मृतकों के शव को बाहर निकाला। ऋषि राज ने बताया कि मृतकों की पहचान पटना जिले के राजीव नगर थाना क्षेत्र निवासी दीपक कुमार (38),कन्हाई राय(37) , रोहित कुमार (12), नारायण चौहान (30) और रवि कुमार (32) के रूप में की गयी है।घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
