हिंडाल्को का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 3,074 करोड़ रुपये
आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 25.2 प्रतिशत बढ़कर 3,074 करोड़ रुपये रहा है। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी ने 2,454 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 57,437 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 53,382 करोड़ रुपये थी।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
