आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत, छह घायल
जशपुर, शनिवार, 17 अगस्त 2024। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव इलाके मे बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई 6 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। महिलाएं जशपुर जिले के भैंसामुड़ा में खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इस दौरान बिजली गिरने से कुल 9 महिलाएं घायल हुई थी, जिसमें तीन की मौत हो गई। बाकी 6 लोगों का इलाज चल रहा। पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने बताया, ग्राम चंदागढ़ अंतर्गत कई लोगों पर बिजली गिरने की सूचना मिली है। मृतकों के मुआवजा राशि का प्रकरण तैयार किया जा रहा है। इस प्राकृतिक आपदा से जनहानि के मामले में चार-चार लाख रुपए का मुआवजा पीड़ित परिवार को मुहैया कराया जाएगा।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
