शाहबाद में सिरसीपुरा तालाब फूटा, कस्बे में मची अफरा-तफरी
बारां, रविवार, 18 अगस्त 2024। राजस्थान में बारां जिले के शाहबाद उपखंड के देवरी कस्बे में सिरसीपुरा तालाब फूटने से रविवार को लोगो मे अफरा तफरी का माहौल बन गया। जिला प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीम मोके पर पहुंची है। बारां जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते नदी नाले अपने उफान पर है। बारिश के चलते कई गांव टापू बने हुए हैं। यहाँ नदी नालों में उफान आने के चलते कई रास्ते बंद है, इन रास्तों को पार करते वक्त कई जगह पर लोग फंस गए जिन्हें रेस्क्यू भी किया गया। सूत्रों के अनुसार शाहबाद उपखंड के देवरी कस्बे में सिरसीपुरा तालाब में बड़ा छेद होने से तालाब फूट गया । जिससे कस्बा जलप्लावित हो गया। एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम द्वारा रेस्क्यू कर ग्रामीण लोगो की आवश्यक मदद की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा एवं एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचा रही है। वही हालातों को गम्भीरता से लेते हुए बारां जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने मौके पर पहुँच कर हालातो का जायजा लिया और सम्बंधित अधिकारियों ओर आपदा राहत दलों को उचित निर्देश दिए।
Similar Post
-
एसीबी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। भष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने ...
-
सोशल मीडिया का उपयोग सूचना देने के लिए नहीं, लोगों की चिंताएं सुनने व हल करने में भी करें: मुर्मू
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
दिल्ली में कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। दिल्ली सरकार की अंत्योदय की यो ...
