केजरीवाल ने आठ साल में इतना काम कर दिया, जितना भाजपा सरकारें 20 साल में नहीं कर सकीं: सिसोदिया
नई दिल्ली, सोमवार, 20 अगस्त 2024। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इसलिए दिक्कत है, क्योंकि उन्होंने आठ साल में इतना काम कर दिया, जितना उनकी सरकारें 20 साल में नहीं कर सकीं। देवली विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के दौरान सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल पूरे देश में लोकप्रिय हैं, क्योंकि उन्होंने स्कूल बनवाए हैं। सिसोदिया ने कहा, ”अरविंद केजरीवाल एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने बिजली के बिल माफ कर दिये हैं, जबकि दुनिया और देश के बाकी हिस्सों में बिजली महंगी हो रही है। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की व्यवस्था बनाई।”
उन्होंने दिल्ली सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। सिसोदिया ने आरोप लगाया, ”भाजपा को दिक्कत है कि अरविंद केजरीवाल ने अपने सात-आठ साल में इतना काम कर दिया, जितना भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपने 20 साल के शासन में भी नहीं कर सके। देश में एक भी राज्य ऐसा नहीं है जहां उन्होंने बिजली बिल ‘जीरो’ किया हो या सरकारी स्कूलों में सुधार किया हो। इसलिए ये लोग अरविंद केजरीवाल से डरते हैं तभी उन्होंने केजरीवाल को जेल में डाल दिया।”
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
