बिहार से उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्रा ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन
पटना, बुधवार, 21 अगस्त 2024। बिहार से राज्यसभा उप चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्रा ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। कुशवाहा और श्री मिश्रा ने बुधवार को निर्वाची अधिकारी सह विधानसभा सचिव के कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल किया । इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय सिन्हा समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे । दोनों का निर्विरोध जीतना तय माना जा रहा है । गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के विवेक ठाकुर और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की मीसा भारती को मिली जीत के कारण राज्यसभा की दोनों सीटें रिक्त हो गई थी, जिसके कारण उप चुनाव हो रहा है । श्री ठाकुर 2020 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। जिनका कार्यकाल 2026 तक था। वहीं, श्रीमती भारती 2022 में राज्यसभा की सदस्य बनी थीं और उनका कार्यकाल 2028 तक था । राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर श्री कुशवाहा का दो साल जबकि श्री मिश्रा का चार साल कार्यकाल रहेगा ।
Similar Post
-
आईआरसीटीसी होटल घोटाला: लालू, आठ अन्य के खिलाफ आरोप तय करने की कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार ...
-
दिल्ली में 2101 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, तीन लोग पकड़े
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने बाहरी उत्तर ...
-
आइसा के कार्यकर्ता जंतर-मंतर लौटे, करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईस ...
