एनसीबी ने किया मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार
पणजी, बुधवार, 21 अगस्त 2024। मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने गोवा में दो लोगों को गिरफ्तार कर नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया और नौ लाख रुपये की चरस बरामद की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपी केरल के मूल निवासी हैं और उन्होंने हिमाचल प्रदेश से मादक पदार्थ मंगाया था। एनसीबी और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार एक आरोपी को 19 अगस्त को उत्तरी गोवा के थिविम रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान टीकेटी के रूप में हुई है, जिसके पास से तलाशी के दौरान नौ लाख रुपये की कीमत की 883.64 ग्राम चरस जब्त की गई।
विज्ञप्ति में कहा गया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह उत्तरी गोवा में कुछ केरलवासियों द्वारा संचालित चरस तस्करी गिरोह के लिए काम करता था, जो नियमित रूप से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से मादक पदार्थ खरीदते थे। मादक पदार्थ निरोधक एजेंसी ने बताया कि उसके द्वारा साझा की गई सूचना के आधार पर एनसीबी ने गिरोह के मुख्य संचालक को उसी दिन उत्तरी गोवा के केरी समुद्र तट से गिरफ्तार कर लिया। मुख्य संचालक की पहचान आई बी के रूप में हुई है और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने तथा उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
