सेना ने पश्चिम बंगाल में ग्रेनेड को किया निष्क्रिय
कूचबिहार, गुरुवार, 22 अगस्त 2024। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार सदर कोर्ट के मालखाने से बरामद एक हथगोले को सेना ने गुरुवार को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्रेनेड गांजा की एक बोरी से बरामद किया गया। किसी ने कूच बिहार जिला न्यायालय के भंडार कक्ष में बोरी को फेंक दिया था। ग्रेनेड न्यायालय के भंडार कक्ष में रखे जब्त सामान के पास मिला। सूत्रों ने बताया कि उत्तर बंगाल के बिनागुड़ी कैंप से सेना के जवानों की एक टीम पहुंची और ग्रेनेड को निष्क्रिय करने के लिए विसर्जन घाट के किनारे ले गई। इसी तरह की एक घटना फरवरी, 2023 में हुई थी।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
