राजस्थान में विधायक के साथ साइबर धोखाधड़ी कर ठगे गए 90 हजार रुपये
जयपुर, गुरुवार, 22 अगस्त 2024। राजस्थान के एक विधायक ने साइबर धोखाधड़ी करके उनके बैंक खाते से 90 हजार रुपए निकाले जाने का मामला दर्ज कराया है। सादुलपुर सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक मनोज कुमार ने जयपुर में अपने साथ साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। ज्योति नगर थाने के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) उदयवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को दर्ज कराई गई प्राथमिकी में विधायक ने आरोप लगाया है कि यूपीआई के जरिए धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकाले गए।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
